Site icon Azad Express News

सानिया बनी एक दिन की एडीएम, भविष्य में बनना चाहती हैं सिविल सेवक

मेरठ। आजाद एक्सप्रेस समाचार

मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम के अंतर्गत खरखौदा निवासी सानिया पुत्री जमशेद अली को एक दिन के लिए एडीएम (एफ/आर) मेरठ बनने का अवसर मिला। इस दौरान उन्होंने जनसुनवाई में लोगों की समस्याएँ सुनीं और कोर्ट मामलों की सुनवाई भी की।

सानिया ने अपने आत्मविश्वास और गंभीरता से यह जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में सिविल सेवा में जाकर समाज की सेवा करना चाहती हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी सानिया ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने होल्ड अप बोर्ड परीक्षा में मेरठ जनपद में प्रथम स्थान तथा प्रदेश स्तर पर सातवाँ स्थान प्राप्त किया है।

सानिया का कहना है कि मिशन शक्ति जैसे कार्यक्रम न केवल बेटियों को सशक्त बना रहे हैं बल्कि उन्हें बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का हौसला भी दे रहे हैं।

Exit mobile version