मेडिकल कॉलेज मेरठ को बड़ी उपलब्धि : इम्युनोहिमेटोलॉजी एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग में DNB की दो नई सीटें आवंटित

 

मेरठ। आजाद एक्सप्रेस समाचार, पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रख्यात लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज, मेरठ ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। प्राचार्य डॉ. आर.सी. गुप्ता के नेतृत्व में कॉलेज निरंतर छात्रहित एवं जनहित में नए आयाम स्थापित कर रहा है। इसी क्रम में मेडिकल कॉलेज के इम्युनोहिमेटोलॉजी एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग को भारत सरकार के NBE–NMS बोर्ड द्वारा DNB (परास्नातक) कोर्स की दो नई सीटें आवंटित की गई हैं।

प्राचार्य डॉ. आर.सी. गुप्ता ने बताया कि विभाग में परास्नातक कोर्स की सीटें आवंटित होने के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे। निरंतर प्रयासों और विभाग की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के परिणामस्वरूप इस वर्ष NBE–NMS बोर्ड ने DNB की दो सीटें स्वीकृत की हैं। यह मेडिकल कॉलेज मेरठ के लिए एक बड़ी उपलब्धि और गौरव का विषय है।

इम्युनोहिमेटोलॉजी एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. नेहा सिंह ने कहा कि दो DNB सीटें मिलने से विभाग की शैक्षणिक और चिकित्सीय क्षमता में वृद्धि होगी। इससे न केवल छात्रों को उच्च स्तरीय शिक्षा प्राप्त होगी, बल्कि मरीजों के उपचार में भी और अधिक विशेषज्ञता उपलब्ध हो सकेगी।

उप प्राचार्य डॉ. ज्ञानेश्वर टाँक, सरदार वल्लभभाई पटेल चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धीरज बालियान, प्रभारी अधिकारी डॉ. गौरव गुप्ता, डॉ. प्रेम प्रकाश, मीडिया प्रभारी डॉ. अरविन्द कुमार, डॉ. राहुल सिंह सहित सभी संकाय सदस्यों ने विभागाध्यक्ष डॉ. नेहा सिंह को इस उपलब्धि पर बधाई दी और विभाग के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

इन नई सीटों के आवंटन से मेडिकल कॉलेज मेरठ की शैक्षणिक क्षमता और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में नए आयाम जुड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिम्बसार ओटानी: सेवा, संस्कृति और बौद्ध मूल्यों से प्रेरित एक युवा चेहरा

Wed May 20 , 2026
Post Views: 225 देहरादून: देहरादून के उभरते हुए युवा सामाजिक एवं सांस्कृतिक व्यक्तित्वों में शामिल बिम्बसार ओटानी अपनी पहचान बौद्ध मूल्यों, अनुशासित जीवनशैली और समाजसेवा की भावना के माध्यम से बना रहे हैं। थेरवाद बौद्ध धर्म की शिक्षाओं से गहराई से प्रभावित होने के साथ-साथ वे तिब्बती बौद्ध परंपराओं के […]

You May Like

Breaking News